रुद्रपुर,22 फरवरी (आरएनएस)। रविवार को खटीमा हाईवे पर राजस्व और परिवहन विभाग की संयुक्त टीम ने ओवरलोड व ओवरस्पीड वाहनों को लेकर चेकिंग अभियान चलाया। तहसीलदार हिमांशु जोशी ने बताया कि परिवहन विभाग के साथ संयुक्त चेकिंग के दौरान उप खनिज से लदे तीन ओवरलोड वाहनों का चालान किया है। यहां नायब तहसीलदार नरेंद्र गहतोड़ी, टीटीओ तारकेंद्र वैष्णव, कानूनगो वीरेंद्र लाल मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

