जौनपुर 23 फरवरी (आरएनएस )। जिले में नवागत पुलिस अधीक्षक की कार्यशैली को लेकर स्थानीय पत्रकारों में नाराजगी बढ़ गई है। जानकारी के अनुसार, कई पत्रकारों ने पुलिस विभाग द्वारा संचालित आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप को सामूहिक रूप से छोड़ दिया है। पत्रकारों का आरोप है कि किसी भी घटना या महत्वपूर्ण मामले में समय पर अधिकृत बाइट और जानकारी उपलब्ध नहीं कराई जा रही है, जिससे समाचार संकलन में कठिनाई हो रही है। उनका कहना है कि पहले की तुलना में संवाद और समन्वय में कमी आई है। बताया जा रहा है कि इस मुद्दे को लेकर कुछ पत्रकारों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्सÓ पर भी अपनी नाराजगी व्यक्त की है और पुलिस अधीक्षक से व्यवस्था सुधारने की मांग की है।हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम पर पुलिस विभाग की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। मीडिया और पुलिस के बीच संवाद की यह खाई आने वाले दिनों में किस तरह पाटी जाएगी, इस पर सभी की नजर बनी हुई है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

