जौनपुर 23 फरवरी (आरएनएस )। पवांरा थाना के एक इंटर कॉलेज में घुसकर सीसीटीवी कैमरे के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। इस घटना की विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वायरल विडियो में दो युवक इंटर कॉलेज के एक रूम में घुसते हैं और यूपी बोर्ड में नकल से बचने के लिए लगाए गए कैमरे को बंद करके वहां से चले गयें। इस घटना की वायरल विडियो को चोरी की घटना बताते हुए सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है। यूपी बोर्ड में नकल से बचने के लिए लगाए गए कैमरे को चोरी करके युवक ने नकल का रास्ता खोल दिया है। ये वायरल विडियों जिले के पवांरा क्षेत्र में मौजूद होरिल राव इंटर कॉलेज की है। कॉलेज में यूपी बोर्ड की परीक्षा में नकल से बचने के लिए और निष्पक्ष परीक्षा संपन्न कराने के लिए क्लास रूप में सीसीटीवी कैमरा लगवाया गया था। इस वायरल विडियो में देखा गया है कि एक युवक क्लास के रोशनदार को तोड़कर अंदर जाता घुसकर अपने दूसरे साथ को दरवाजे से अंदर बुलाता है। फिर उसके बाद दोनों मिलकर सीसीटीवी के साथ छेडख़ानी करना शुरू कर देते हैं शनिवार की सुबह में 10वीं की परीक्षा के दौरान जब कंट्रोल रूम में स्म्क् पर उस क्लॉस रूम का कैमरा ब्लैक दिखा। यह देखकर स्कूल के कर्मचारियों ने क्लास का निरीक्षण किया। इस दौरान क्लास के दोनों ब्ब्ज्ट कैमरे गायब मिले तो अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारियों ने इसकी जानकारी प्रधानाचार्य रविद्र नाथ शर्मा को दिया। फिर प्रधानाचार्य ने पुलिस को लिखित तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रविवार को दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।पुलिस ने बताया कि स्कूल के प्रधानाचार्य की ओर से मिले तहरीर के आधार पर दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फुटेज में दिख रहे आरोपियों की पहचान करके जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

