रुड़की 23 फरवरी (आरएनएस)। क्षेत्र के ईदगाह रोड से अज्ञात चोरों ने एक युवक की बाइक चोरी कर ली। नगला चीना निवासी सागर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह बीते 12 फरवरी को गदरजुड्डा से मंगलौर कस्बे की ओर आ रहा था। दोपहर के समय जब वह ईदगाह रोड के पास रुका, तभी वहां मौजूद तीन-चार अज्ञात आरोपियों ने उसकी बाइक चोरी कर ली। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

