रुड़की 23 फरवरी (आरएनएस)। मैथोडिस्ट गल्र्स डिग्री कॉलेज में आयोजित एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर में छात्राओं ने योग, स्वच्छता और सृजनात्मकता का संदेश दिया। दिन की शुरुआत योग सत्र से हुई, जिसमें स्वयंसेविकाओं ने विभिन्न आसनों का अभ्यास कर स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन के महत्व को समझा। शिविर में योग सत्र के पश्चात छात्राओं ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत महाविद्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाया। हाथों में झाड़ू थामे छात्राओं ने न केवल कूड़ा-करकट साफ किया, बल्कि स्थानीय निवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

