रुड़की 23 फरवरी (आरएनएस)। लेखपालों का धरना सोमवार को भी जारी रहा। उनका कहना था कि अधिवक्ताओं की ओर से लेखपाल के सरकारी कार्य में बाधा डालना और अभद्र व्यवहार करना गलत है। उनके कार्य बहिष्कार पर रहने की वजह से तहसील में आने वाले ग्रामीणों को परेशानी हुई। कुछ दिन पहले अधिवक्ता और लेखपाल के बीच आय प्रमाण पत्र बनाने को लेकर विवाद हो गया था। विवाद बढऩे के बाद दोनों ओर से एक दूसरे ने एक दूसरे पर आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया था। उसी के विरोध में लेखपालों द्वारा सोमवार को भी तहसीलदार कार्यालय के बाहर धरना दिया गया। उनका कहना था कि अधिवक्ताओं द्वारा लेखपालों के कार्य में बाधा डाली गई है और उनके साथ अभद्र व्यवहार भी किया गया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

