रुड़की 23 फरवरी (आरएनएस)। रमजान शुरू होते ही स्थानीय बाजारों में रौनक बढ़ गई है। इफ्तार और सहरी में फलों की बढ़ती खपत के चलते बाजार में मांग अचानक तेज हो गई है, जिसका सीधा असर कीमतों पर दिखाई दे रहा है। सामान्य दिनों की तुलना में फलों के दामों में 20 से 30 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। बाजार में इस समय केले के दाम 50 रुपये प्रति दर्जन से बढ़कर 70 रुपये दर्जन तक हो गए हैं। इसके साथ ही सेब 100 से 120 रुपये, अमरूद 70 से 100 रुपये और अंगूर 180 से 200 रुपये प्रति किलो तक बिक रहे हैं। वहीं इफ्तार की थाली का अहम हिस्सा माने जाने वाले खजूर के दाम 1200 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

