देहरादून 23 फरवरी (आरएनएस)। महंत इंदिरेश अस्पताल के कार्डियोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. सलिल गर्ग को चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए फेलोशिप ऑफ द रॉयल कॉलेज ऑफ फिजिशियंस, एडिनबर्ग ने सम्मानित किया है। यह विश्वस्तरीय सम्मान क्लिनिकल उत्कृष्टता और नवाचार के लिए दुनियाभर के चुनिंदा चिकित्सकों को ही मिलता है। डॉ. गर्ग अब तक 30 हजार से अधिक जटिल हृदय प्रक्रियाएं सफलतापूर्वक कर चुके हैं। उन्होंने उत्तराखंड में स्टेंट-लेस पीसीआई (ड्रग इल्यूटिंग बैलून) जैसी अत्याधुनिक मेटल-फ्री तकनीक को स्थापित किया है, जो विशेषकर मधुमेह रोगियों के लिए अत्यंत लाभकारी है। उनके दूरदर्शी नेतृत्व में अस्पताल आज एक भरोसेमंद कार्डियक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बन चुका है।

