लखनऊ 23 फरवरी (आरएनएस )। प्राप्त लिखित तहरीर के आधार पर पुलिस ने एक गंभीर प्रकरण में अभियोग पंजीकृत किया है। वादी द्वारा दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया है कि उसकी 13 वर्षीय पुत्री के साथ उसके ट्यूशन शिक्षक ने छेड़छाड़ एवं गलत कार्य किया, साथ ही जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी।प्रकरण के संबंध में मुकदमा अपराध संख्या 105/26 के अंतर्गत भारतीय न्याय संहिता की धारा 74, 65(1), 89, 351(3) तथा लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम की धारा 5/6 और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम की धारा 3(1)(द), 3(1)(ध) व 3(2)(वा) के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना सहायक पुलिस आयुक्त, गोसाईगंज द्वारा की जा रही है।अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान अभियुक्त वीर सिंह यादव उर्फ विराज, निवासी ग्राम भभुआ थाना मरका जनपद बांदा, हाल पता बी-28/एस3 बसेरा-1 थाना सुशांत गोल्फ सिटी को संबंधित धाराओं में पुलिस हिरासत में लिया गया है। पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

