मसौली, बाराबंकी 23 फरवरी (आरएनएस)। बाराबंकी-रामनगर हाइवे रोडवेज बस और ट्रक की ओवरटेक के दौरान आपस इतना करीब आ गये कि दोनों वाहनों आपस में रगड़ गये। हालांकि उक्त घटना में कोई अनहोनी नही हुई। मसौली थाना क्षेत्र के अन्तर्गत बाराबंकी रामनगर हाईवे के मसौली चौराहे पर रामनगर की ओर से आ रही एक रोडवेज बस और एक ट्रक के बीच ओवरटेक के कारण दोनों वाहनों में रगड़ होने से चौराहे पर अफरा-तफरी मच गई। इस घटना से हाईवे पर मौजूद यात्रियों और राहगीरों में दहशत से घबरा गये थे। हालांकि उक्त घटना से सभी सवार लोग सुरक्षित थे। घटना के बाद दोनों वाहन चालकों के बीच काफी देर तक कहां सुनी भी हुई। लेकिन मसौली चौराहे के स्थानीय लोगों ने हस्तक्षेप कर चालकों को शांत कराया जो दोनों चालक वाहन को लेकर चलते बने।

