हरिद्वार,24 फरवरी (आरएनएस)। जकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. चंद्र मोहन रावत ने नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि सभी नियुक्तियां केवल आउटसोर्स एजेंसी से प्रयाग पोर्टल पर विधिवत विज्ञप्ति और साक्षात्कार के बाद ही होती हैं। यदि कोई नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे मांगता है तो यह गलत है। ऐसे मामलों में अभ्यर्थी सतर्क रहें और टोल फ्री नंबर-1064 पर शिकायत दर्ज कराएं। इसके अतिरिक्त प्राचार्य कार्यालय में भी लिखित शिकायत दी जा सकती है। प्राचार्य ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि किसी भी प्रकार के झांसे में न आएं और केवल अधिकृत सूचना पर ही विश्वास करें।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

