पिथौरागढ़,24 फरवरी (आरएनएस)। पिथौरागढ़ में बेरीनाग तहसील में राईआगर से भूल की अध्याली सड़क को लेकर स्थानीय लोगों ने उच्च स्तरीय जांच की मांग उठाई है। मंगलवार को पीपली के पूर्व जिला पंचायत सदस्य दिवाकर रावल ने डीएम को सड़क की जांच को लेकर पत्र दिया। दिवाकर ने बताया कि पीएमजीएसवाई की ओर से 9 किमी सड़क से भूल की अध्याली का सड़क निर्माण कार्य किया गया। दूसरे चरण का काम जून 2022 में पूर्ण हो जाना था अभी तक वह पूर्ण नहीं हुआ है। आरोप लगाते हुए कहा कि विभाग की ओर से सड़क को पूर्ण दिखा दिया गया है,जबकि सड़क की स्थिति खराब है। उन्होंने सही स्थिति पता करने के लिए सड़क की जांच की मांग उठाई।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

