पिथौरागढ़,24 फरवरी (आरएनएस)। थल के सुनेती के ग्रामीणों ने कुछ लोगों पर वन पंचायत की भूमि पर अवैध कटान का आरोप लगाया है। मंगलवार को स्थानीय गणेश दत्त जोशी, जय दत्त जोशी, भुवन जोशी आदि ने कहना है कि सुनेती वन पंचायत के तोक धोलानी? में कुछ लोग अपने घर तक सड़क पहुंचाने के लिए अवैध तरीके से कटान कर रहे हैं। कहा कि रात के अंधेरे का फायदा उठाकर कटान किया जा रहा है। उन्होंने इस संबंध में प्रशासन से आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। कहा कि उन्होंने तहसीलदार बेरीनाग को भी शिकायती पत्र दिया है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

