पिथौरागढ़,24 फरवरी (आरएनएस)। सीमांत में एक नौ माह की बच्ची को पश्चिम बंगाल के दंपति गोद लेंगे।? आवश्यक कार्रवाई के बाद डीएम आशीष भटगांई ने इस संबंध में बीते रोज अंतिम आदेश भी पारित किया है।डीएम ने कहा कि प्रत्येक बालक व बालिका को सुरक्षित, स्नेहपूर्ण और स्थायी परिवार उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। कहा कि पारदर्शी, समयबद्ध दत्तक ग्रहण प्रक्रिया के माध्यम से बाल संरक्षण तंत्र को सुदृढ़ किया जा रहा है। निराश्रित बच्चों को पारिवारिक वातावरण भी प्रदान किया जा रहा है। अब तक बालिका यहां जिला परिवीक्षा अधिकारी के अधीन संचालित विशिष्ट दत्तक ग्रहण अभिकरण में संरक्षित थी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

