पिथौरागढ़,24 फरवरी (आरएनएस)। अस्कोट पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने नशा तस्करी पर बड़ी कामयाबी हासिल की है। मंगलवार को पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एसआई बसंत पंत के नेतृत्व में बीते सोमवार को पुलिस ने चर्मागाड़ पुल में चेंकिग अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध प्रतीत होने पर ओगला की ओर से आ रहे एक युवक को पुलिस ने रोका। जांच के दौरान के बैग से टीम को 2किलो 780 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी की पहचान सूरज कुमार (29) निवासी छेड़ा के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि धारचूला से एक नेपाली नागरिक से वह चरस खरीदकर लाया है। पुलिस ने संबंधित के खिलाफ अस्कोट थान में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। टीम में अपर उपनिरीक्षक दीपक सिंह खनका, कांस्टेबल सोनू कार्की, कांस्टेबल अर्जुन सिंह, कांस्टेबल आनन्द राणा, कांस्टेबल दीपक जोशी शामिल रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

