रुद्रपुर,24 फरवरी (आरएनएस)। ऊधमसिंह नगर में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए ऑपरेशन क्रैक डाउन चलाया गया। सोमवार को चलाए गए विशेष अभियान के तहत पुलिस टीमों ने घर-घर जाकर और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में सघन जांच की। कार्रवाई में कुल 412 व्यक्तियों का भौतिक सत्यापन किया गया। नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ 54 चालान काटे गए। कोतवाली काशीपुर में 71 सत्यापन के दौरान 81 पुलिस एक्ट में 16 और 83 पुलिस एक्ट में 11 चालान किए गए। दिनेशपुर में 24 सत्यापन के साथ 13 चालान, जबकि खटीमा में 74 सत्यापन के दौरान 4 चालान की कार्रवाई की गई। जसपुर, रुद्रपुर और अन्य थाना क्षेत्रों में भी सत्यापन के साथ वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई गई। एसएसपी अजय गणपति ने कहा कि अपने घरों या प्रतिष्ठानों में किरायेदार रखने से पहले अनिवार्य रूप से पुलिस सत्यापन कराएं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

