रुद्रपुर,24 फरवरी (आरएनएस)। चोरों ने एक व्यापारी का मोबाइल फोन चोरी कर उसके बैंक खाते से 20 हजार रुपये निकाल लिए। पीडि़त की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आवास विकास वार्ड-10 निवासी हरिकृष्ण सुखीजा पुत्र ठाकुरदास सुखीजा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह एक फरवरी की सुबह करीब छह बजे नई मंडी में सब्जी खरीदने गए थे। इसी दौरान उनका मोबाइल फोन गुम हो गया। बाद में पता चला कि मोबाइल चोरी कर अज्ञात व्यक्ति ने उनके बैंक खाते से यूपीआई के माध्यम से 20 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

