गोसाईंगंज-अयोध्या 24 फरवरी (आरएनएस)। गोसाईंगंज कोतवाली इलाके के गद्दौपुर बिजली आफिस के सामने एक अनियंत्रित रोडवेज ने साइकिल सवार वृद्ध को टक्कर मार दी। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया।सूचना पर पहुंची पुलिस सीएचसी ले गयी जंहा उसकी गम्भीर हालत देख चिकित्सको ने मंडलीय चिकित्सालय दर्शननगर भेज दिया। परिजनों के मुताबिक इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। मृतक की पहचान 70 वर्षीय राजाराम पांडे निवासी पांडे का पुरवा रामापुर के रूप में हुई। मृतक बिजली आफिस पर विद्युत विल जमा करके साइकिल से वापस लौट रहा था।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

