-शिक्षकों के साथ दुश्मनों जैसा व्यवहार कर रही सरकार : चक्रवर्ती सिंह
अयोध्या 24 फरवरी (आरएनएस)। आगामी 26 फरवरी को बीएसए कार्यालय पर होने वाला धरना प्रदर्शन ऐतिहासिक होगा। उक्त बातें प्रांतीय ऑडिटर एवं जिलाध्यक्ष नीलमणि त्रिपाठी ने कहीं। टेट की अनिवार्यता के विरोध में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए जिला मंत्री चक्रवर्ती सिंह ने कहा कि सरकार शिक्षकों के साथ दुश्मनों जैसा व्यवहार कर रही है। इस प्रकरण के निराकरण में सरकार के उदासीनता के कारण शिक्षक सड़कों पर उतरने को विवश है। जिला उपाध्यक्ष ओम प्रकाश यादव ने कहा कि जिले पर आंदोलन के बाद यदि सरकार उचित समाधान नहीं करती है तो पूरे प्रदेश के शिक्षक दिल्ली रवाना होंगे। अध्यक्षता कर रहे अनुज सिंह ने कहा कि वर्षों से शिक्षण कर रहे शिक्षकों के अनुभव को नकार कर टेट की अनिवार्यता अपमानजनक और अन्यायपूर्ण है। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ मया शाखा की बैठक ब्लॉक संसाधन केंद्र माया पर संपन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष अनुज कुमार सिंह तथा संचालन जिला उपाध्यक्ष एवं ब्लॉक मंत्री ओम प्रकाश यादव ने किया।बैठक शमशाद अली,पंकज पांडेय ,शैलेंद्र प्रताप सिंह,पवन तिवारी,देवेंद्र, पंकज सिंह,आरती देवी,ध्रुवेंद्र नारायण सोनी नवेन्दु सिंह ने विचार व्यक्त किए।यमुना लाल यादव,जियाराम,अशोक कुमार,अनिल पांडे, आषुतोष पटेल, श्याम बिहारी यादव,रामराज, अर्चना चतुर्वेदी,सारिका,शक्ति मिश्रा,, दशरथदीन, उमेश वर्मा,किरन वर्मा, अखिलेश यादव, मुकेश मिश्रा, अमित वर्मा, दिनेश वर्मा,शिखा वर्मा,रीता वर्मा, धर्मराज द्विवेदी अंगद वर्मा, पुष्पा मनोरमा आजाद साधना तिवारी, कालिका प्रसाद, अखिलेश यादव, प्रीतम यादव, जगतपाल, अनिल कुमार, प्रदीप, रामाशीष वर्मा, गिरजा सिंह,राम सूरत यादव ,अवनीश,राजेश पांडेय, कुसुम तिवारी, हरिश्चंद्र तिवारी, मनीष सरकार सुरेश सिंह, दिवाकर सिंहआदि शामिल रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

