अयोध्या 24 फरवरी (आरएनएस)। अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद, अयोध्या के पूर्व जिलाध्यक्ष रहे अम्बरीष सिंह को राष्ट्रीय एवं उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी ने उनकी कार्यकुशलता को ध्यान मे रखते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया। 22 जनवरी 2026 को कल्याण परिषद के लखनऊ कार्यलय पर हुई महत्वपूर्ण बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुये राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व डीजीपी यशपाल सिंह ने उन्हें बाकायदा मनोनयन पत्र देते हुए सम्मानित किया साथ ही उन्हें पाँच जिलों का प्रभारी भी बनाया। अम्बरीष सिंह के अयोध्या आगमन पर कल्याण परिषद अयोध्या कार्यकारिणी, बैंकर्स सोसायटी, भारतीय मजदूर संघ एवं विश्व हिंदू परिषद के अयोध्या महानगर पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुये भव्य स्वागत किया। अम्बरीष सिंह ने कल्याण परिषद के राष्ट्रीय एवं प्रदेश कार्यकारिणी का आभार प्रकट करते हुये कहा कि संगठन ने मुझे जो जिम्मेदारी दी है उसे पूरा करने का पूर्ण प्रयास करूंगा और संगठन को आगे बढ़ाने का कार्य करूंगा। कल्याण परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने कहा कि अम्बरीष सिंह की कार्यकुशलता से प्रभावित हो कर राष्ट्रीय एवं प्रदेश कार्यकारिणी ने उन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष का प्रभार सौंपा है जिसका हम स्वागत करते हैं। प्रदेश महासचिव सूर्यभान सिंह ने कहा कि प्रदेश कार्यकारिणी में 15 उपाध्यक्ष बनाये जाने का प्राविधान है जिसमे कार्यकुशल पदाधिकारियो का ही चयन किया जाता है। जिलाध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि हम लोगों के लिए गर्व का विषय है कि संगठन ने हमारे जिला कार्यकारिणी के वरिष्ठ पदाधिकारियो प्रदेश कार्यकारिणी में स्थान दिया। भारतीय मजदूर संघ के विभाग प्रभारी जयप्रकाश सिंह, विश्व हिंदू परिषद के महानगर अध्यक्ष डॉ अभय कुमार सिंह सहित बैंकर्स सोसायटी के पदाधिकारियों ने भी अम्बरीष सिंह जगह जगह भव्य स्वागत किया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

