लालगंज प्रतापगढ़। युवती के अपहरण को लेकर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उदयपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीडि़त ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि बीती बाइस फरवरी की शाम करीब पांच बजे उसकी उन्नीस वर्षीया पुत्री घर से अचानक गायब हो गयी। पीडि़त का आरोप है कि उसकी पुत्री को शादी का झांसा देकर अज्ञात आरोपी अपहृत कर ले गया। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार का कहना है कि जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया गया है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

