लालगंज प्रतापगढ़। खडण्जे पर अतिक्रमण व धमकी को लेकर प्रधान प्रतिनिधि ने एसडीएम से शिकायत की है। लालगंज कोतवाली के पडऱी गांव निवासी सुरेश गौतम पुत्र रामकिशोर गौतम प्रधान प्रतिनिधि हैं। आरोप है कि गांव में आवागमन के लिए बनाए गए खडण्जे पर गांव के कुछ लोगों ने अतिक्रमण करते हुए निर्माण कार्य करा लिया है। विरोध करने पर आरोपियों ने प्रधान प्रतिनिधि को जातिसूचक गाली देते हुए जानलेवा धमकी दी। एसडीएम शैलेन्द्र वर्मा ने कोतवाली पुलिस से जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिये हैं। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार का कहना है कि मामले की जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

