राजनांदगांव,25 फरवरी (आरएनएस)। जिले की गैंदाटोला थाना पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालो के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की है।
पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी डोंगरगांव मंजुलता बाघ के निर्देशन में जिले मे अवैध गांजा, शराब बिक्री व असामाजिक तत्व, गुण्डा बदमाश और सार्वजनिक स्थानो पर शराब पीने वालो के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है अभियान कार्यवाही मे दिनांक 24.02.26 को आम स्थान पर शराब पीने वाले आरोपीगण नुमेश गंधर्व पिता शत्रुहन लाल गंधर्व , उम्र- 26 साल, पता – वार्ड रनं0 12 , ग्राम गैंदाटोला , थाना गैंदाटोला ,जिला राजनांदगांव, ओमकेश्वेर कंवर पिता स्व. संतोष कंवर, उम्र- 24 साल, पता- वार्ड नं0 3 ग्राम गैंदाटोला थाना गैंदाटोला जिला राजनांदगांव, डालेश्ववर पड़ौती पिता स्व 0 राजेश पडौती , उम्र- 28 साल, पता- वार्ड नं. 3 ग्राम गैंदाटोला थाना गैंदाटोला जिला राजनांदगांव, तथा दीपक ठाकुर पिता बलीराम उम्र- 40 साल, पता- ग्राम गैंदाटोला , थाना गैंदाटोला , जिला राजनांदगांव, छग. के विरूद्ध पृथक पृथक धारा 36(च) आबकारी एक्ट के तहत् विधिवत कार्यवाही किया गया।
000

