नईदिल्ली,26 फरवरी। टी-20 विश्व कप 2026 में इंग्लैंड क्रिकेट टीम सेमीफाइनल में अपनी जगह बना चुकी है। बीते मंगलवार (24 फरवरी) को हुए मुकाबले में इंग्लिश टीम ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम को 2 विकेट से हराते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इंग्लैंड की जीत में कप्तान हैरी ब्रूक की अहम भूमिका रही, जिन्होंने मैच में शतक लगाया। इस बीच टी-20 विश्व कप के इतिहास में शतक लगाने वाले इंग्लिश बल्लेबाजों के बारे में जानते हैं।
इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज एलेक्स हेल्स ने 2014 में टी-20 विश्व कप के ग्रुप-स्टेज मैच में श्रीलंका के गेंदबाजों की खूब पिटाई की थी। पूर्व सलामी बल्लेबाज ने चटगांव में 64 गेंदों पर 116* रन बनाए, जिसमें 6 छक्के और 7 चौके शामिल थे। हेल्स की इस पारी की मदद से इंग्लैंड ने 190 रन के लक्ष्य को 4 गेंद बाकी रहते हासिल किया था। खास बात यह है कि वह टी-20 अंतरराष्ट्रीय में इंग्लैंड के पहले शतकवीर बने थे।
टी-20 कप 2021 में इंग्लैंड ने श्रीलंका को हराया था। बटलर ने पारी की शुरुआत करते हुए 67 गेंदों में नाबाद 101 रन बनाए थे, जिसमें 6 चौके और 6 छक्के शामिल थे। यह पारी एक मुश्किल पिच पर आई, जहां इंग्लैंड के शीर्ष-4 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके थे। बटलर की तूफानी पारी की मदद से इंग्लैंड ने 20 ओवर में 163/4 का स्कोर बनाया था। जवाब में श्रीलंकाई पारी 137 रन पर समाप्त हुई थी।
जीत के लिए मिले 165 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने शून्य के स्कोर पर ही अपना पहला विकेट गंवाया था। नंबर-3 पर बल्लेबाजी के लिए आए ब्रूक ने अच्छी रन गति से बल्लेबाजी करते हुए टीम को संकट से निकाला। उन्होंने सिर्फ 28 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने एक छोर से तेजी से रन बटोरते हुए 50 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। वह 51 गेंदों में 100 रन बनाकर आउट हुए।
ब्रूक टी-20 विश्व कप में बतौर कप्तान शतक जडऩे वाले पहले खिलाड़ी बने। उनसे पहले कप्तान के रूप में सर्वोच्च पारी खेलना का रिकॉर्ड क्रिस गेल (98 रन बनाम भारत, 2009) के नाम पर दर्ज था।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

