लालगंज प्रतापगढ़ 26 फरवरी (आरएनएस)। फर्जीवाडा करते हुए महिला की जमीन का बैनामा करा लेने को लेकर पीडि़ता ने एसडीएम से न्याय की गुहार लगायी है। लालगंज कोतवाली के जैनपुर वार्ड की पीडि़ता स्व0 राजाराम की पत्नी फूलकली ने एसडीएम को दिये गये शिकायती प्रार्थना पत्र में कहा है कि बीती छ: अगस्त 2025 को उसके एक रिश्तेदार ने घर आकर उसकी जमीन में से 0.017 हे0 का बैनामा तय किया। इसके लिए पीडि़ता के खाते में धनराशि भी भेज दी गयी। पीडित महिला का आरोप है कि उसके अनपढ़ होने का फायदा उठाते हुए रिश्तेदार ने 0.017 हेक्टेयर जमीन की जगह 0.079 हे0 जमीन का बैनामा करवा लिया। मामले को लेकर रजिस्ट्री कार्यालय के जिम्मेदारों पर भी सवाल उठ रहे हैं। पीडि़ता ने वाद दायर कर एसडीएम से न्याय की गुहार की है। एसडीएम शैलेन्द्र वर्मा का कहना है कि मामला संज्ञान मे है जांच के आदेश दिये गये हैं। पीडि़त महिला को न्याय दिलाया जाएगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

