लालगंज प्रतापगढ़। सार्वजनिक नाली के विवाद में हुई मारपीट की घटना को लेकर पीडि़ता ने पुलिस को तहरीर दी है। उदयपुर थानान्तर्गत सेमरा गांव की नीलम सरोज पत्नी महेश सरोज ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि बीती पचीस फरवरी को सुबह करीब साढ़े सात बजे गांव के ही कुछ लोगों ने सार्वजनिक नाली बंद किये जाने के विवाद मे उसे मारापीटा। बचाव में पहुंची पीडि़ता की देवरानी पिंकी, मनीता व सावित्री को भी आरोपियों ने मारापीटा। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार का कहना है कि तहरीर मिली है, जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

