लालगंज प्रतापगढ़। मारपीट व धमकी की घटना को लेकर आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। लालगंज कोतवाली के खण्डवा गांव की ममता यादव पत्नी स्व0 गुडडू यादव ने पुलिस को दी गई तहरीर मे कहा है कि बीती तेईस फरवरी की रात करीब आठ बजे शराब के नशे में उसके देवर अन्तेश यादव अपने पिता राम अंजोर यादव को मारने पीटने लगा। बचाव में पहुंची पीडिता को आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार का कहना है कि जांच के बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

