भोपाल 27 फरवरी (आरएनएस)। छोला मंदिर इलाके में दूसरी मंजिल की सीढिय़ों से गिरकर युवक की मौत हो गई। हादसा गुरुवार देर रात हुआ। युवक शराब के नशे में धुत्त होकर घर पहुंचा था। दो महीने पहले उसकी नौकरी चली गई थी।
इससे वह तनाव में रहने लगा था। लगातार प्रयासों के बाद भी दूसरी नौकरी नहीं मिल रही थी। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक मधुर नामदेव (36) कमल किशोर नामदेव कैंची छोला फाटक के करीब रहता था।
वह पूर्व में जिंसी के एक कार शोरूम में बतौर ड्राइवर जॉब करता था। दो महीने पहले उसे जॉब को छोडऩा पड़ा था। जिसके बाद से ही नई जॉब को सर्च कर रहा था। लगातार कई शोरूम में रिज्यूम दे रहा था। हालांकि कहीं भी उसे जॉब कन्फर्मेशन नहीं मिल रहा था।
इसी बात से वह तनाव में था। अधिक शराब पीने लगा था। गुरुवार रात को वह भी शराब पीकर घर लौटा था। सीढिय़ां चढ़ते समय उसका पांव फिसल गया। जिससे वह नीचे गिरा और उसकी मौत हो गई। उसके सिर में गंभीर चोटे आई थीं। शुक्रवार को पुलिस ने पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

