भोपाल 27 फरवरी (आरएनएस)।नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने विधानसभा में अवैध कॉलोनियों के मुद्दे पर सख्त कार्रवाई का ऐलान किया। वे सीधी विधायक रीति पाठक के सवाल का जवाब दे रहे थे।मंत्री ने कहा कि अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए तीन महीने के भीतर कड़ा कानून लागू किया जाएगा। इसका उद्देश्य अवैध कॉलोनियों के निर्माण को रोकना है।
कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि अवैध कॉलोनियां बनाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कानूनी कार्रवाई होगी।
मंत्री ने बताया कि जो अवैध कॉलोनियां वैध की जा सकती हैं, उन्हें वैध करने पर विचार किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि जो कॉलोनियां वैध नहीं हो सकतीं, उनके संबंध में भी सरकार स्तर पर विचार किया जा रहा है और आवश्यक निर्णय लिया जाएगा।

