भोपाल 27 फरवरी (आरएनएस)।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश की माटी के लाल और स्वतंत्रता संग्राम के महानायक, अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद के चरणों में नमन करते हुए कहा कि उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन मां भारती की सेवा में समर्पित कर दिया था। उनके कृतित्व और व्यक्तित्व से प्रत्येक देशभक्त को ऊर्जा, संकल्प और सेवा की प्रेरणा मिलती रहेगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

