लालगंज प्रतापगढ़,28 फरवरी (आरएनएस)। थाना समाधान दिवस पर लालगंज में प्रशिक्षु आईपीएस ने एसडीएम व सीओ के साथ फरियादियों की समस्याओं पर सुनवाई की। प्रशिक्षु आईपीएस मो0 आफताब आलम, एसडीएम शैलेन्द्र वर्मा व सीओ लालगंज आशुतोष मिश्र ने समस्याओं पर सुनवाई करते हुए शिकायतों के त्वरित व निष्पक्ष निस्तारण हेतु मातहतो को निर्देशित किया। थाना समाधान दिवस पर कुल नौ शिकायतें आयीं। इनमें से दो शिकायतों का निस्तारण कराया गया। प्रशिक्षु आईपीएस ने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता एवं समयबद्धता सुनिश्चित की जाय। समाधान दिवस का संयोजन प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार ने किया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

