सुलतानपुर,(आरएनएस ) । जनपद की एकमात्र सहकारी चीनी मिल के आधुनिकीकरण और पेराई क्षमता बढ़ाने की मांग ने जोर पकड़ लिया है। 188-सुलतानपुर के पूर्व मंत्री/विधायक विनोद सिंह ने 27 फरवरी को कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह को पत्र भेजकर मिल के विस्तार और तत्काल सुधार की मांग की है। पत्र में कहा गया है कि 1973 में स्थापित और 1984 से संचालित यह मिल करीब 42 वर्ष पुरानी होकर जर्जर स्थिति में पहुंच चुकी है। वर्तमान पेराई क्षमता लगभग 12,500 कुंतल प्रतिदिन है, जबकि इसे 40,000 कुंतल प्रतिदिन तक बढ़ाने का आश्वासन दिया गया था। कम क्षमता के कारण किसानों को गन्ना अन्य जिलों की मिलों में ले जाना पड़ रहा है, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। जनप्रतिनिधियों का कहना है कि जिले में औद्योगिक विकास सीमित होने से बड़ी आबादी कृषि पर निर्भर है। ऐसे में चीनी मिल का आधुनिकीकरण न केवल किसानों को राहत देगा, बल्कि रोजगार के अवसर भी बढ़ाएगा।उन्होंने सरकार से शीघ्र निर्णय लेकर मिल के विस्तार और आधुनिकीकरण का आदेश जारी करने की मांग की है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

