अश्लील फोटों खींचने का भी आरोप; मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
बाराबंकी 2 मार्च (आरएनएस )। सफदरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चंदवारा में एक युवती ने गांव के ही एक युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीडि़ता का आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुराचार किया और अश्लील फोटो भी खींच ली। पुलिस ने पीडि़ता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाने में दी गई तहरीर के अनुसार, चंदवारा निवासी युवती की गांव के ही छोटेलाल (पुत्र महादेव) से पिछले दो वर्षों से बातचीत थी। इसी दौरान युवक ने शादी का वादा किया। पीडि़ता का आरोप है कि शादी का भरोसा देकर युवक ने शारीरिक संबंध बनाए। लगभग तीन माह पूर्व जब युवती ने विवाह के लिए दबाव बनाया, तो आरोपी ने कथित रूप से युवती की बीमारी का हवाला देते हुए शादी से इनकार कर दिया और कहा कि जैसे चल रहा है वैसे ही चलने दो। तहरीर में यह भी आरोप है कि शादी से इंकार पर जब युवती ने आरोपी से मिलना जुलना बंद कर दिया, तो 27 फरवरी 2026 को युवती को घर में अकेला पाकर युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। इसी दौरान युवती के पिता के घर पहुंचने पर आरोपी मौके से धमकी देते हुए फरार हो गया। घटना के बाद पीडि़ता ने थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दी, जिस पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है। संबंधित पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने की बात पुलिस अधिकारियों द्वारा कही गई है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

