लालगंज प्रतापगढ़ 2 मार्च (आरएनएस)। रंजिश में हुई मारपीट की घटना को लेकर पीडित ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। लालगंज कोतवाली के खण्डवा पूरे गंगादीन गांव के राजेश जायसवाल पुत्र राजेन्द्र जायसवाल ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि बीती एक मार्च को पत्नी के उकसाने पर गांव के गुलाबचंद्र जायसवाल गालीगलौज करने लगे। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी ने अपने पुत्रों विकास व अहम के साथ मिलकर पीडि़त को मारापीटा व जानलेवा धमकी दी। आरोपी ने पीडि़त का मोबाइल भी तोड़ डाला। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार का कहना है कि जांच के बाद तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

