लालगंज प्रतापगढ़ 2 मार्च (आरएनएस)। राष्ट्रीय आय योग्यता छात्रवृत्ति परीक्षा में मेधावी की सफलता हासिल करने पर सोमवार को लोगों ने खुशी साझा की। विकासखण्ड लक्ष्मणपुर अन्तर्गत उच्चतर प्राथमिक विद्यालय तुलसी का पुरवा के मेधावी छात्र सुधाकर वर्मा पुत्र मनोज वर्मा ने सत्तान्वे अंक हासिल कर राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में सफलता हासिल की। मेधावी छात्र ने जनपद में इक्तालिसवीं रैंक हासिल कर जनपद व क्षेत्र का मान बढ़ाया है। मेधावी की सफलता पर क्षेत्र के प्रधानाध्यापक सुशील सिंह, जालंधर वर्मा, माता प्रसाद तिवारी, संतोष विश्वकर्मा, विमला, रोली, संतोष सिंह, गोपाल वर्मा आदि ने खुशी साझा की है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

