लालगंज प्रतापगढ़ 2 मार्च (आरएनएस)। आबकारी टीम ने छापेमारी कर तीस लीटर अवैध शराब व चार कुंतल लहन की बरामदगी की है। आबकारी निरीक्षक अशोक कुमार ने सोमवार को क्षेत्र के पूरे फत्ते व रामपुर बावली में अवैध शराब की सूचना पर छापेमारी की। इस दौरान कुल तीस लीटर अवैध शराब व चार कुंतल लहन को जब्त कर उसे नष्ट कराया। आबकारी निरीक्षक ने बताया कि चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

