लालगंज प्रतापगढ़। नगर पंचायत के बाबूगंज रोड पर स्थित शिवराज पब्लिक स्कूल में सोमवार को होली मिलन के तहत काव्य गोष्ठी का आयोजन हुआ। सुमित्रा वेलफेयर ट्रस्ट के तत्वाधान में हुई गोष्ठी में रचनाकारों ने देश की एकता तथा सौहार्द की मजबूती को लेकर मनमोहक काव्यपाठ किया। संयोजक अनूप प्रतापगढ़ी ने साहित्यकारो का स्वागत किया। काव्यपाठ करने वालो मे आचार्य अनीस देहाती, डॉ0 अनुज नागेन्द्र, दीपक रूहानी, परवाना प्रतापगढ़ी, संतोष सिंह की रचनाएं सराही गयीं। सह संयोजक दिव्यकांत ओझा ने आभार प्रदर्शन किया। इस मौके पर वहीद रहमान अंसारी, सुनील तिवारी, अनिल शुक्ल, पवन सिंह, सौम्य आदि मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

