जौनपुर 2 मार्च (आरएनएस )। सिकरारा थाने के समीप पिकअप की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हो गई। यह दुर्घटना रविवार रात की है। मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के भाऊपुर गांव 48 वर्र्षीय निवासी अर्जुन बनवासी शराब के नशे में सड़क पर जा रहा था। उसी समय तेज गति से जा रही एक पिकअप ने धक्का मार दिया। मौके पर तत्काल पुलिस पहुंच गई और घायल को लाकर जिला अस्पताल पहंचाया जहां डॉक्टर ने उसे मृत्य घोषित कर दिया। पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

