जौनपुर 2 मार्च (आरएनएस )। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के नई मंडी में ट्रक की चपेट में आने से दाहिना पैर बुरी तरह जख्मी हो गया । बताते है कि 55 वर्षीय अमरनाथ गौड़ उम्र लगभग पुत्र स्वर्गीय सीताराम गांव बिथार गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के निवासी हैं । सोमवार को नई मंडी से खरीदारी कर लूना पर सामान लाद कर अपने गांव गौराबादशाहपुर जा रहे थे कि नई मंडी के मेंन गेट पर ही ट्रक की चपेट में आ गए जहां पर उनका दाहिना पैर बुरी तरह घायल हो गया ट्रक और ट्रक चालक दोनों पुलिस की हिरासत में है पैर की गंभीरता को देखते हुए और बेहतर उपचार के लिए डॉक्टरो ने वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

