खंडवा 02 March, (rns) । शहर में महिला की हत्या के मामले में पुलिस को उसके पति की तलाश थी। उसकी तलाश चल रही थी इसी बीच अब रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति का शव मिला है। शव की पहचान की गई तो हत्या कर फरार हुए महिला के पति के रूप में शिनाख्त हुई। पुलिस ने पति-पत्नी के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। फिलहाल पुलिस और एफएसएल टीम जांच में जुट गई हैं। चरित्र शंका में पत्नी की हत्या कर पति का सुसाइड की बात शुरुआती जांच में सामने आ रही है । फिलहाल हरसूद पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
जांच के दौरान महिला के सिर के पीछे गंभीर चोट के निशान थे। हत्या की पुष्टि होने पर पुलिस ने जांच की तो महिला के पति पर ही शक हुआ। पुलिस ने पति की तलाश शुरू की तो रेलवे ट्रैक शव मिला है। शव के हाथ और परिजनों की पहचान के आधार पर महिला के पति का निकला।

