मंगलुरु,27 अपै्रल (आरएनएस)। चलती ट्रेन में इंसानियत और समझदारी की बड़ी मिसाल देखने को मिली, जहां एक गर्भवती महिला ने सफर के दौरान ही एक बच्चे को जन्म दे दिया. दरअसल, यह घटना 16586 मुर्देश्वर – एसएमवीटी बेंगलुरु एक्सप्रेस के जनरल कोच में हुई.
कर्नाटक में साउथ वेस्टर्न रेलवे, मैसूर डिवीजन ने खुशी के साथ लोगों से इस बात को शेयर किया कि, कोच में गर्भवती महिला को अचानक से तेज प्रसव पीड़ा (लेबर पेन) होने लगी. हालात ऐसे बने कि ट्रेन में ही डिलीवरी करानी पड़ी. इस दौरान रेलवे स्टाफ ने अपनी समझदारी से गर्भवती महिला की सुरक्षित डिलीवरी कराने में मदद की.
खबर के मुताबिक, रविवार, सुबह 07:22 बजे बंतावाला रेलवे स्टेशन पहुंचने पर, एक जनरल कोच में सफर कर रही पोन्नम्मा नाम की एक गर्भवती महिला यात्री को प्रसव पीड़ा के दौरान बहुत तकलीफ हुई और उसे बहुत ज्यादा ब्लीडिंग होने लगी. रेलवे स्टाफ ने तुरंत मेडिकल इमरजेंसी सर्विस को बताया और एम्बुलेंस का इंतजाम किया.
एम्बुलेंस के आने से पहले, यात्री ने कोच के अंदर एक प्रीमैच्योर बेबी (समय से पहले जन्मे बच्चे) को जन्म दिया. ट्रेन नंबर 16512 के ट्रेन एस्कॉर्टिंग स्टाफ, यानी हेड कांस्टेबल अरुणा एसएस और शंकरमूर्ति ने इस स्थिति को बहुत सावधानी और तेजी से संभाला.
दोनों अधिकारियों ने इमरजेंसी के दौरान समय पर मदद और महिला को सपोर्ट दिया. डिलीवरी के बाद, मां और बच्चे को आगे की मेडिकल देखभाल के लिए एम्बुलेंस से सोमायाजी प्राइवेट अस्पताल, बंतावाला में सुरक्षित ले जाया गया. ताजा जानकारी के मुताबिक, मां और बच्चे दोनों की हालत फिलहाल स्थिर है, हालांकि बच्चा प्रीमैच्योर है और इसलिए मां और बच्चा दोनों ही डॉक्टरों की देखरेख में हैं.
साउथ वेस्टर्न रेलवे ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि, रेलवे मैसूर डिवीजन, इस संवेदनशील स्थिति को अच्छे से संभालने के लिए अपने स्टाफ की तारीफ करता है. रेलवे स्टाफ ने बिगड़ते हालात को जिस तेजी से संभाला वह काबिले तारीफ है.
इस बारे में बात करते हुए, प्रभागीय वित्त प्रबंधक पृथ्वी एस हुल्लाथी ने कहा, डिलीवरी के बाद, मां और नवजात को एम्बुलेंस से बंतवाल के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में सुरक्षित तरीके से शिफ्ट कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि, मां और बच्चा दोनों स्वस्थ्य हैं, और बच्चा मेडिकल सुपरविजन में है क्योंकि उसका जन्म प्रीमैच्योर हुआ था.
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

