० थाना नवागढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, सभी आरोपी न्यायिक रिमांड पर
जांजगीर-चांपा, 03 मार्च (आरएनएस)। जिले के थाना नवागढ़ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नेगुरडीह में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट और जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ बीएनएस की धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, प्रार्थी जगराम कश्यप, निवासी खैरताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 02 मार्च 2026 की रात करीब 10 बजे उन्हें फोन से सूचना मिली कि उनके पुत्र अमन कश्यप के साथ नेगुरडीह के कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते मारपीट की, जिससे वह बेहोश हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंचे जगराम कश्यप के साथ भी मारपीट कर चोट पहुंचाई गई।
वहीं, दूसरे पक्ष के प्रार्थी गौतम यादव ने रिपोर्ट में आरोप लगाया कि विनय कश्यप और उसके साथियों ने एक राय होकर तुम बड़ा होशियार बनते हो, आज तुम्हें जान से मार देंगे कहते हुए हमला किया।
पहले पक्ष के गिरफ्तार आरोपी
संजय कुमार कश्यप उर्फ भुरू (27 वर्ष)
तिहारू राम कश्यप (59 वर्ष)
शरद कुमार कश्यप (25 वर्ष)
गौतम यादव (19 वर्ष)
महेन्द्र कुमार कश्यप (25 वर्ष)
(सभी निवासी ग्राम नेगुरडीह, थाना नवागढ़)
दूसरे पक्ष के गिरफ्तार आरोपी
विनय कश्यप (25 वर्ष)
पप्पू यादव उर्फ अविनाश (22 वर्ष)
अतुल यादव (19 वर्ष)
राजा बरेट (21 वर्ष)
सरवन बरेट (22 वर्ष)
(सभी निवासी ग्राम खैरताल, थाना नवागढ़)
नवागढ़ पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।
०


