कांकेर, 03 मार्च (आरएनएस)। होली पर्व से एक दिन पूर्व नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पखांजूर पुलिस ने अवैध महुआ शराब बेचने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने दोनों के कब्जे से कुल 30 लीटर महुआ शराब और बिक्री रकम जब्त की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा की पहल पर जिले में चल रहे ‘उजियाराÓ अभियान के तहत अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 03 मार्च को पखांजूर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम कोयगांव निवासी दो व्यक्ति अपने मक्का खेत की लाड़ी में हाथ भट्टी से बनी महुआ शराब रखकर बिक्री कर रहे हैं।
सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर हिरूराम मंडावी (46 वर्ष) एवं संतराम आंचला (41 वर्ष) दोनों निवासी ग्राम कोयगांव को पकड़ा। तलाशी में हिरूराम मंडावी से 17 लीटर महुआ शराब (कीमत ?2380) तथा संतराम आंचला से 13 लीटर महुआ शराब (कीमत ?1820) शराब बिक्री रकम ?250
बरामद की गई। कुल 30 लीटर शराब की कीमत लगभग ?4200 आंकी गई है।
दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना पखांजूर में अपराध क्रमांक 44/2026 एवं 45/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।
कांकेर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध या आपराधिक गतिविधि की सूचना हेल्पलाइन नंबर 94791-55125 पर दें। सूचनाकर्ता की पहचान गोपनीय रखी
०००

