०वरिष्ठ नेताओं के प्रति जताया आभार, संगठन को मजबूत करने का संकल्प
मनेन्द्रगढ़,03 मार्च (आरएनएस)। जिला एमसीबी वर्ष 1994 से कांग्रेस की राजनीति में सक्रिय रहे रफीक मेमन को पार्टी नेतृत्व ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए जिला महामंत्री नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति से जिले भर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह और हर्ष का माहौल है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उनके लंबे राजनीतिक अनुभव, संगठनात्मक क्षमता और जनसेवा की भावना को देखते हुए यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है।
रफीक मेमन ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत जमीनी स्तर से की। वे कांग्रेस संगठन में विभिन्न पदों पर सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। जनपद सदस्य का चुनाव उन्होंने भारी बहुमत से जीतकर जनता का विश्वास अर्जित किया।
छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत कट्टर समर्थक और उनकी अनुसंसा पर एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश सिंह के मार्गदर्शन, जिला अध्यक्ष एमसीबी अशोक श्रीवास्तव, श्रीवास्तव की सहमति से और जिला के नेता पूर्व विधायक गुलाब कमरों के नेतृत्व में उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने का,कार्य,किया,राजनीतिक अनुभव के दौरान जब दिग्विजय सिंह मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री थे उस समय प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह राजपूत के नेतृत्व में उन्होंने युवा कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में सक्रिय भूमिका निभाई। अपने कार्यकाल में उन्होंने युवाओं को संगठन से जोडऩे, गांव-गांव तक पार्टी की नीतियों को पहुंचाने और गरीब, मजदूर एवं जरूरतमंदों की सहायता करने का कार्य किया,जिला महामंत्री बनाए जाने पर रफीक मेमन ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व एवं वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ चुनौती भी है उन्होंने विशेष रूप से वरिष्ठ नेताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन और विश्वास के कारण ही उन्हें यह अवसर मिला है।
उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं के सम्मान और आम जनता की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देंगे। साथ ही आगामी चुनावों और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते हुए कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।
०००

