रुड़की 6 मार्च (आरएनएस)। पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार देर रात नन्हेड़ा अनंतपुर से सरठेड़ी जाने वाले रास्ते पर पुलिस को एक युवक संदिग्ध हालत में घूमता मिला। पुलिस को देख वह खेतों की ओर भागने लगा, लेकिन पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से 315 बोर का तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम वंशराज निवासी नन्हेड़ा अनंतपुर बताया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर दिया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

