रुड़की 6 मार्च (आरएनएस)। नन्हेड़ा अनंतपुर गांव में दो पक्षों के बीच विवाद में फायरिंग के मामले में घायल युवक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार बुधवार देर रात नन्हेड़ा अनंतपुर गांव में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के युवक पर जानलेवा हमला कर फायरिंग कर दी, जिसमें मोहित नामक युवक घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल के भाई अमन कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के ही दीपू उर्फ विश्वजीत निवासी नन्हेड़ा अनंतपुर को नामजद कर कार्रवाई की मांग की।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

