रुड़की 6 मार्च (आरएनएस)। विभिन्न मस्जिदों में रमजान के तीसरे जुमे की नमाज भअकीदत के साथ अदा की गई। नमाजियों की भारी मौजूदगी से मस्जिदों में विशेष रौनक देखने को मिली। लोगों ने नमाज अदा कर गुनाहों की मगफिरत और देश में अमन-चैन व खुशहाली के लिए दुआ मांगी। जामा मस्जिद, मरकज वाली उमर मस्जिद, मदीना मस्जिद, हुसैनिया मस्जिद समेत आसपास के देहात क्षेत्रों की मस्जिदों में भी बड़ी संख्या में लोगों ने रमजान के तीसरे जुमे की नमाज अदा की।मुफ़्ती शरफराज ने तीसरे जुमे की नमाज अदा कराई और रमजान की बरकतों, रोजा, जकात और फितरे की फजीलत बयान की। मदीना मस्जिद के इमाम मौलवी शरफराज ने अपील की कि इस पाक महीने में ज्यादा से ज्यादा जरूरतमंद लोगों की मदद की जाए और जकात व फितरे के माध्यम से गरीबों का सहारा बनें।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

