रुड़की 6 मार्च (आरएनएस)। पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर दो फरार वारंटियों को गिरफ्तार किया है। दोनों वारंटी लंबे समय से विभिन्न मामलों में फरार चल रहे थे और शातिराना तरीके से अपने ठिकाने बदल रहे थे। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर दिया है। गुरुवार देर रात को मंगलौर पुलिस ने फरार चल रहे वारंटियो के संभावित ठिकानो पर दबिश दी। दो आरोपियों को उनके मकान से हिरासत में लिया। गिरफ्तार वारंटियों ने अपने नाम गौरव निवासी पौडावाली खानपुर व इमरान निवासी मौहल्ला पठानपुरा मंगलौर बताए हैं। पुलिस ने बताया कि दोनों वारंटियों को कोर्ट में पेश कर दिया गया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

