रुड़की 6 मार्च (आरएनएस)। मदरसा इमदादुल इस्लाम मस्जिद में मौलाना नवाब अली ने रमजान के तीसरे जुमे की नमाज अदा कराई। नमाज अदा कराने से पहले मौलाना ने खिताब फरमाते हुए कहा कि रमजान के पाक महीने में कुरआन पैंगबर मोहम्मद पर नाजिल हुआ था। उन्होंने तफसील से कुरआन की फजीलत और रोजे अहमियत बताई। मौलाना ने फरमाया कि हिंदुस्तान ऐसा गुलदस्ता है जहां पर हर रंग का फूल खिलता है। कहा कि हर हिंदुस्तानी आपस में भाई है इसलिए हर किसी को एक दूसरे की भावना को ध्यान में रख कर आपसी भाईचारा पहले से ज्यादा मजबूत बनाने पर जोर देना चाहिए। नमाज के बाद देश में खुशहाली और दुनिया में अमन चैन कायम होने के लिए दुआ मांगी गई।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

