रुड़की 6 मार्च (आरएनएस)। एक महिला ने एक युवक पर नाबालिग बहन को बहला-फुसलाकर गेस्ट हाउस में ले जाकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म, पोक्सो में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि आरोपी गुरुवार दोपहर उसकी 15 वर्षीय बहन को बहला-फुसलाकर एक गेस्ट हाउस में ले गया और वहां उसके साथ छेड़छाड़ कर दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने घटना की जानकारी किसी ओर को देने पर पीडि़ता को जान से मारने की धमकी दी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

